नई दिल्ली, जून 24 -- आजकल फोन चलाने से ज्यादा रील्स देखने की लत लोगों को लगी हुई है। सुबह उठते ही फोन हाथ में होता है और सबसे पहले रील्स स्क्रॉल होने लगती हैं और फिर रात में सोने तक ये सिलसिला चलता रहता है। आलम ये है कि सिर्फ बड़े नहीं बल्कि 16-17 साल के बच्चे भी रील्स देखने लगे हैं और अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। हर चीज की सीमा होनी चाहिए, अगर किसी भी काम को कर रहे हैं और उसे आप तय समय के हिसाब से करते हैं, तो इससे आपके दिमाग पर बुरा असर नहीं पड़ेगा साथ ही समय भी बचेगा। अगर आप रील्स देखते-देखते 2-3 घंटे यूं ही बर्बाद कर देते हैं, तो आपके अंदर प्रोडक्टिव कामों को करने के लिए एनर्जी ही नहीं बचेगी। अगर आप भी रील्स देखने की लत से परेशान हो चुके हैं, तो साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर दीनिका आनंद के बताए कुछ तरीके अपनाकर इन्हें छुड़ाने की कोशिश करें। रील्...