मेरठ, अप्रैल 15 -- सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ किस हद तक लोगों को गैर-जिम्मेदार बना रही है, इसका ताजा उदाहरण मेरठ से सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर रील्स बनाई और एंबुलेंस को भी रोक दिया। घटना का 29 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश में जुटी है। वायरल वीडियो गढ़ रोड क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो करीब तीन दिन पुराना है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क के बीचों-बीच अवरोध खड़ा कर खड़े हैं और कैमरे के सामने 'मेरठ बंद' जैसे नारे लगाते हुए रील्स शूट कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश का वीडियो नोएडा का बताकर अफवाह फैलाई वीडियो में यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि एक एंबुलेंस को रास्ते...