एक संवाददाता, जनवरी 26 -- कटिहार जिले में अवैध हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग से जुड़े मामलों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोढ़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर सिमरिया में बाइक पर बैठे युवक द्वारा पिस्टल से फायरिंग की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब एक और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह ताजा वीडियो नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 से जुड़ा हुआ है, हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है। वायरल वीडियो में तीन युवक एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि उनमें से एक युवक अपने हाथ में पिस्टल लेता है, उसे कॉक करता है और फिर हवा में फायर कर देता है। इस दौरान बाकी युवक भी उसके साथ मौजूद दिखाई देते हैं। वीडियो के सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.