सिद्धार्थ, मई 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली क्षेत्र में धन दोगुना करने के नाम पर पूर्व विधायक से 38 लाख रुपये हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाजपा नेता व पूर्व विधायक संजय प्रताप जयसवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा कि अनिल यादव ने एसबीजी ग्लोबल कंपनी बनाई। वह आजमगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्रह्मस्थान निकट मां वैष्णोदेवी गैरज का निवासी है। उसने झूठे साक्ष्य दिखाए और विश्वासघात किया। उसने बस्ती ही नहीं देश के कई हिस्से में लोगों को बहला-फुसलाकर रुपये दोगुना व तीन गुना करने का प्रलोभन दिया और करोड़ों रुपये की उगाही की। उसने उनके भी 38.25 लाख रुपये हड़प लिए। पूर्व विधायक ने कहा कि जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो उसने टाल दिया। भ...