लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ, संवाददाता। पारा इलाके में जमीन बेचने के नाम पर रीयल एस्टेट कंपनी अमित इंफ्रा हाइट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संजय सिंह से जालसाज पिता-पुत्र ने 20 लाख रुपये ठग लिए। यह आरोप लगाते संजय सिंह ने पारा थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।काकोरी के उदैतखेड़ा में रहने वाले संजय सिंह, अमित इंप्रा हाइट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। पारा इलाके के गहलवारा में साइट चल रही है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी मुलाकात वाहिद उर्फ उदन और उनके बेटे फुरकान से हुई थी। दोनों ने अपनी और भाई की जमीन बेचने के लिए कहा था। 20 लाख रुपये में सौदा तय हो गया था। दोनों को 20 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया था। इसके बाद भी प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की और टाल मटोल करते रहे। इस पर प्लाट के बारे में जानकारी की तो पता चला कि एलडीए ...