नैनीताल, अप्रैल 22 -- भीमताल, संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को रीप परियोजना की समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ ने सहायक परियोजना निदेशक को निरीक्षण आख्या का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई को निर्देशित किया।सीडीओ ने भीमताल विकासखंड में सीएलएफ कार्यालय के लिए किराए पर लिए भवन में कार्यालय के संचालन के बजाय आउटलेट दुकान का संचालन करने पर नाराजगी जताई। कहा कि स्वयं सहायता समूह की ओर से निर्मित उत्पादों की बिक्री महिलाओं के स्थान पर रीप सीएलएफ स्टाफ की ओर से की जा रही है। बिना विधिवत कार्यालय स्थापित किए किराया एवं स्टाफ वेतन से संबंधित व्यय अनियमित रूप से दर्शाए जा रहे हैं। जिसके चलते सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारी को कार्यालय के लिए लिये गए किराए की राशि की वसूली संबंधित रीप कार्मिक के वेतन से करने को कहा। इस तरह की अनियमितता रोकने को सीडीओ ने...