सासाराम, अप्रैल 18 -- संझौली, एक संवाददाता। बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में गेहूं कटनी के दौरान रीपर मशीन के उपयोग पर लगाया गया प्रतिबंध शुक्रवार को हटा लिया गया है। एसडीएम प्रभात कुमार ने हालात सामान्य होने के बाद पूर्व में जारी आदेश को निरस्त करते हुए रीपर मशीन के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...