सासाराम, अप्रैल 15 -- करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिपरा-समहुता गांवों के बधार में मंगलवार देर शाम रीपर मशीन‌ देखने जा रहे बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं ग्रामीणों ने गंभीर हालत में युवक को सीएचसी पहुंचाया। जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राघोपुर निवासी अशोक राय के 28 वर्षीय पुत्र शशि भूषण राय के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...