मधुबनी, मई 27 -- जयनगर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीसी भवन में बुधवार को नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति के 3 सदस्यों का चुनाव सम्पन्न हुआ। मत गणना के बाद निर्वाची अधिकारी एसडीएम दीपक कुमार ने प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया व उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। यह भी पढ़ें- कमला देवी, दीपू रंजन कुमार एवं नूरैन जौहर नप के सशक्त स्थाई समिति के सदस्य हुए निर्वाचितनिर्वाचित सदस्य प्रत्यक्ष चुनाव में भी नप के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान द्वारा पूर्व में मनोनीत सभी 3 सदस्य रीना गुप्ता, शिव जी पासवान व हनुमान प्रसाद मोर ने जीत दर्ज की। विपक्षी गठबंधन विफल रहा। निर्वाचित रीना गुप्ता व शिवजी पासवान को नौ - नौ व हनुमान मोर को 8 पार्षदों के वोट मिले। विपक्षी खेमे के मोहन राय, जरीना खातून व नरेश राम हार गये। कुल 14 पार्षद मत...