बोकारो, फरवरी 16 -- चास प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर मेयर प्रत्याशी रीतु रानी सिंह ने चास के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिव भक्तों से भेट करते हुए संवाद किया। इसके अलावे विभिन्न वार्ड मोहल्लों में जन संपर्क कर निवासियों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि वर्षो से समाजसेवा कार्यो में हुं। शहर को विकसित व आदर्श शहर बनाने को लेकर उन्हें मेयर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश वार्ड से भारी समर्थन मिल रहा है। चास के बेहतर व सर्वांगीण विकास के लिए आपका सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...