आगरा, मार्च 13 -- श्रीमती बीडी जैन कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। हिन्दुस्तानी एकेडमी के सहयोग से संगोष्ठी रीतिकालीन साहित्य के विविध आयाम विषय पर आयोजित की जा रही है। संगोष्ठी के प्रथम दिवस के सत्रों में वक्ताओं ने रीतिकाल को प्रेम, सौंदर्य और सांस्कृतिक वैभव का काल बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. आशु रानी, प्राचार्य डॉ. वंदना अग्रवाल, बीडीके की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह, प्रो. विद्योत्तमा मिश्र, प्रो. उदय प्रताप सिंह, प्रो. उमापति दीक्षित और डॉ. राजीव द्विवेदी ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. आशु रानी ने आधुनिक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर ऑल पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है, ताकि एआई को सभी विषयों से एकीकृत किया जा सके। उन्होंने महाविद्यालय में स...