वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रांत के अलंकरण और पुरस्कार वितरण समारोह में वाराणसी शाखा की रीता जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ संयोजक (महिला सहभागिता) से पुरस्कृत किया गया। काशी प्रांत के अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा, संरक्षक ब्रह्मानंद पेशवानी और राष्ट्रीय दायित्वधारी प्रमोद राम त्रिपाठी ने रीता जायसवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, महामंत्री अनिल जायसवाल, कोषाध्यक्ष अंबरीश निगम, मृदु मेहरोत्रा , रंजना केसरी, संगीता शाह, निशा त्रिपाठी, धीरज सूरी, अनीता दूबे की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...