गिरडीह, जनवरी 14 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। कोडरमा के पूर्व सांसद रीतलाल प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि 15 जनवरी गुरुवार को जमुआ प्रखंड के भंडारो स्थित जगदीश प्रसाद कुशवाहा कॉलेज परिसर में बने समाधि स्थल पर सादगीपूर्वक मनाई जाएगी। इस आशय की जानकारी स्व. वर्मा के पुत्र एवं झामुमो नेता प्रणव वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि समारोह सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित होगा, जिसमें परिजनों, समर्थकों एवं स्थानीय लोगों द्वारा सुबह नौ बजे से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.