उरई, जनवरी 25 -- उरई। रीड की हड्डी एवं जोड़ों के मरीजों के लिए विशाल स्वास्थ्य शिविर का रविवार को आयोजन हुआ। 300 मरीजों की स्पाइन एवं जॉइंट की जांच के बाद इलाज किया गया। शहर के शिवपुरी स्थित मेहर फिजियो क्लिनिक में मेट्रो न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल ग्वालियर द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विशेष रूप से जर्मन लेजर दूरबीन से मरीजों की स्पाइन और जॉइंटेड की जांच की गई। कैंप में 300 से अधिक रीढ़ की हड्डी और जोड़ों के मरीजों का इलाज किया। डॉ. संतोष त्रिपाठी ने बताया बिना चीर फाड़ के लेजर दूरबीन द्वारा स्पाइन के सभी रोगों का इलाज संभव है। स्लिप रिस्क और साइटिका के मरीजों को अब दिल्ली भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...