नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रीढ़ की हड्डी की टीबी से जूझ रहे मरीजों के लिए इलाज की अवधि छह महीने तक सीमित की जा सकती है। जिन मरीजों पर दवाओं का असर हो रहा है, उनके लिए इतनी अवधि का उपचार पर्याप्त हो सकता है। हालांकि, दवा लेने के बावजूद सुधार नहीं होने पर दवा प्रतिरोध की दोबारा जांच कराना जरूरी है। सफदरजंग अस्पताल में 13 नवंबर को आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने स्पाइनल टीबी के इलाज से जुड़ी ये अहम जानकारियां साझा कीं। केंद्रीय हड्डी रोग संस्थान (सीआईओ), वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल की ओर से दिल्ली ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशाला के तहत स्पाइनल टीबी पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें करीब 125 डॉक्टरों, वरिष्ठ रेजिडेंट और मेडिकल छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सफदरजंग अस्पताल की निदेशक डॉ...