देहरादून, मई 25 -- देहरादून। गर्वनमेंट दून मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग एवं स्पाइन सर्जरी विभाग ने गंभीर रीढ़ की चोट से पीड़ित एक मरीज का सफल एवं जटिल ऑपरेशन कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पुल से गिरने के बाद मरीज को गंभीर स्पाइनल इंजरी हुई थी।इसके कारण उसके दोनों पैरों में लकवे (पैराप्लेजिया) जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। चिकित्सकों ने बताया कि जांच में पाया गया कि मरीज की एल 1 वर्टिब्रा में ट्रॉमेटिक फ्रैक्चर हुआ था तथा टूटी हुई हड्डी का हिस्सा स्पाइनल कैनाल और नसों पर दबाव बना रहा थाRs.। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने त्वरित निर्णय लेते हुए अस्पताल पहुंचने के मात्र 8 घंटे के भीतर ऑपरेशन किया। सर्जरी के दौरान डी12-एल2 पेडिकल स्क्रू फिक्सेशन एवं न्यूरल टिशू डीकम्प्रेशन किया गया। टीम में डॉ. विक्रांत चौहान, डॉ. अनिल जोशी, डॉ. अनिरुद्ध उनि...