लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- प्राथमिक विद्यालय महुआ ढाब में नए शैक्षिक सत्र में रीडिंग डे का आयोजन हुआ। महानिदेशक, बेसिक शिक्षा परिषद लखनऊ के निर्देशों के स्कूल में बच्चे नियमित रूप से अखबार पढ़ेंगे। इसी क्रम में आज विद्यालय की प्रार्थना सभा में बच्चों द्वारा हिन्दुस्तान अखबार की प्रमुख खबरों का वाचन किया गया। शिक्षक अनुरुद्ध त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को समझाया कि प्रतिदिन अखबार पढ़ने से न केवल उनकी पढ़ने की गति (रीडिंग स्पीड) में सुधार होगा, बल्कि देश-दुनिया और सामाजिक गतिविधियों की बेहतर जानकारी भी मिलेगी। साथ ही यह पहल बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रखने में भी सहायक साबित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.