रुद्रपुर, मई 31 -- खटीमा। खटीमा स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा शनिवार को चकरपुर बाईपास के पास श्रद्धालुओं के लिए लंगर और मीठे शर्बत की व्यवस्था की गई। इसमें विधायक भुवन कापड़ी ने लंगर में सेवा दी और लंगर छका। गुरुद्वारा कमेटी प्रतिवर्ष मेले के दौरान रीठा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन करती है। चम्पावत जिले में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा रीठा साहिब में सालाना जोड़ मेला 29 से 31 मई तक आयोजित किया जाता है। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा, रमनदीप सिंह, गुरदेव खिंडा, जगजीत सिंह मल्ली सहित सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रीठा साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाया लगाया गया लंगर,विधायक ने लंगर में दी सेवा,लंगर छका। यह भी पढ़ें- रीठासाहिब जोड़ मेले में नदी के बीच फंसे 50 श्रद्धालु, सभी रेस्क्यू...