चम्पावत, मई 28 -- सतीश जोशी, चम्पावत। रीठासाहिब में नव निर्मित कार पार्किग जल्द शुरू होगी। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पार्किंग का संचालन करेगी। पार्किग में एक समय में 46 बाइकें, 64 कार और 16 बसें खड़ी की जा सकेंगी। रीठासाहिब में प्रतिवर्ष देश विदेश से हजारों सिख तीर्थयात्री मत्था टेंकने के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान श्रद्धालु दोपहिया और चौपहिया वाहनों के जरिए रीठासाहिब पहुंचते हैं। लेकिन श्रद्धालुओं को अक्सर वाहन पार्किग की समस्या से जूझना पड़ता है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने रीठासाहिब में बहुउद्देशीय पार्किग का निर्माण शुरू किया। जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव और पाटी की एसडीएम नीतू डांगर के अनुसार प्राधिकरण ने पार्किग का संचालन ठेकेदार के साथ अनुबंध होने के एक साल तक किया जाएगा। उसके बाद अनुबंध का नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंन...