चम्पावत, मई 27 -- योगेश जोशी, चम्पावत। रीठासाहिब के प्रसिद्ध जोड़ मेले के लिए पुलिस ने नई यातायात व्यवस्था लागू की है। मैदानी क्षेत्र से आने वाले बड़े वाहनों को सूखीढांग में रोका जाएगा। बड़े वाहनों में सवार श्रद्धालुओं को यहां से सूखीढांग-परेवा-रीठासाहिब मार्ग में छोटे वाहनों की शटल सेवा से भेजा जाएगा। रीठासाहिब के जोड़ मेले के लिए नई यातायात व्यवस्था लागू की है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि टनकपुर से आने वाले बड़े वाहन सूखीढांग में निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़े होंगे। यहां से श्रद्धालुओं को सूखीढांग-बानखाल पुल तिराहा-सिसनी बैंड-परेवा-रीठा साहिब मार्ग से छोटे वाहनों की शटल सेवा से रवाना किया जाएगा। चम्पावत, लोहाघाट और देवीधुरा से आने वाले वाहन रीठा साहिब ->के लधियाघाटी वर्कशॉप तिराहा से बानखाल पुल -सिसनी बैंड-परेवा पार्किंग तक जाएंगे। पर...