चम्पावत, मई 30 -- चम्पावत। रीठासाहिब के तीन दिनी जोड़ मेले में 32 सीटर से बड़े वाहन नहीं चलेंगे। ऐसे वाहनों को टनकपुर ककराली गेट में रोक लिया जाएगा। जबकि एसडीएम रोड में शाम सात से सुबह पांच बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जोड़ मेले को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि रीठासाहिब में नौ से 11 जून तक तीन दिनी जोड़ मेला होगा। टनकपुर से रीठासाहिब तक सड़क संकरी और काफी मोड़ होने की वजह से डबल डेकर और 32 सीटर से अधिक वाहन नहीं चलेंगे। उन्होंने बताया कि कैंटर और ट्रकों में श्रद्धालुओं की यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। सूखीढांग और धूनाघाट से आने वाले सभी वाहन असेड़ा होते हुए परेवा पार्किंग में खड़े होंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.