सीतामढ़ी, मार्च 12 -- सीतामढ़ी। जिले के 11 केन्द्रों पर बुधवार को कड़ी चौकसी के बीच राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा आयोजित हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 2892 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में मानसिक योग्यता परीक्षा (एमएटी) आयोजित हुई। इसमे कुल निर्धारित 2892 में 2563 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 329 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में शैक्षिक योग्यता परीक्षा (एसएटी) ली गई, जिसमें 2561 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 331 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसकी जानकारी प्रभारी डीईओ सह माध्यमिक शिक्षा डीपीओ आयुष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सभी केन्द्रों पर स्वच्छ व शांतिपूर्ण वातावरण में एनएमएमएस की परीक्षा आयोजित हुई। उधर नगरपालिका मिडिल स्कूल भवदेपुर केन्द्र से परीक्षा देकर बाहर आयी छात्रा श्वेता, रान...