रीजनिंग आसान, गणित ने उलझाया, अंतिम दिन पुलिस भर्ती परीक्षा में यही रही सबसे बड़ी चर्चा
औरैया, जून 10 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नपत्र की कठिनाई और पूछे गए सवालों को लेकर चर्चा रही। अधिकांश अभ्यर्थियों ने रीजनिंग और सामान्य ज्ञान को आसान बताया, जबकि गणित के कुछ प्रश्नों ने उन्हें उलझाए रखा। जिले में दोनों पालियों में कुल 8640 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। प्रथम पाली में 3403 तथा दूसरी पाली में 3369 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पालियों में कुल 1868 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन और सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.