धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। कार्मेल स्कूल धनबाद में बुधवार को उदुमाला ग्रेगरी रेड्डी मेमोरियल एएसआईएससी रीजनल स्टोरी टेलिंग कॉम्पिटिशन हुई। युवा कहानीकारों को अपनी कल्पना, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को मंच देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता हुई। स्कूल मैनेजर श्रेया, प्राचार्य जैसिंथा टॉरो, उपप्राचार्य सेवरिन, प्री-प्राईमरी को-ऑर्डिनेटर अमला पुष्पम, निर्णायक डॉ हिमांशु शेखर चौधरी, डॉ वर्षा सिंह, डॉ ताप्ति चक्रवर्ती ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विजेता लावण्या अरोरा सेंट एंथोनी स्कूल रांची, उपविजेता तन्वी मित्तल डिनोबिली स्कूल भूली, तृतीय स्थान प्रेरणा कुमारी डॉन बोस्को एकेडमी पटना रहीं। विद्यार्थियों ने बेहतरीन कहानियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कविता पाठ प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने ...