लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- गुरुकुल एकेडमी में आयोजित सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ जारी है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जोनों की लगभग 335 महिला खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रही हैं। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी शिवाजी दुबे रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दून इंटरनेशनल स्कूल के एमडी जगत चौधरी व गुरुनानक देव स्कूल के एमडी हरविंदर पाल सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर नॉर्थ, कानपुर साउथ, लखनऊ नॉर्थ, लखनऊ साउथ, मेरठ एवं बनारस जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जबकि मेजबान गुरुकुल एकेडमी की टीम बरेली जोन का प्रतिनिधित्व कर रही है। लीग मुकाबलों मे 14 वर्ग मे लखनऊ साउथ, मेरठ एवं गोरखपुर की टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने मैच जीते। वहीं अंडर...