लखनऊ, मार्च 16 -- स्मार्ट मीटरिंग लागू होते ही यूपी के लाखों प्रीपेड बिजली मीटर ग्राहकों की बत्ती गुल हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोगों ने रिचार्ज भी करा लिया लेकिन बिजली नहीं शुरू हो सकी है। लोग बिजली दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। इसे लेकर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने ऐसे स्मार्ट मीटर कनेक्शन धारकों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है, जिनके कनेक्शन रीचार्ज के बाद भी नहीं जुड़े। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कनेक्शन न जुड़ने पर 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मुआवजे का नियम है। अवधेश ने कहा कि स्मार्ट मीटरिंग लागू होने के बाद बकायेदारों के कनेक्शन खुद कट गए। तमाम उपभोक्ताओं ने तत्काल बिल जमा कर दिया, लेकिन उसके बाद भी उनके कनेक्शन नहीं जुड़ सके। ऐसे सभी उपभोक्ता मुआवजे के हकदार हैं। नियमों में दो घंटे के भीतर कनेक्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.