सीतामढ़ी, दिसम्बर 24 -- रीगा। थाना क्षेत्र के भोरहा चौक से एक बालू सीमेंट के दुकान का ताला काटकर चोरों ने करीब आठ लाख की संपत्ति चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भोरहा गांव वार्ड 14 निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सुधा कुमारी ने थाना में आवेदन देकर अपने दुकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि भोरहा बाजार चौक पर हनुमान ट्रेडर्स नामक छड़, सीमेंट बालू का दुकान है। उनके पति धर्मेंद्र कुमार दुकान चलाते हैं। विगत दिनों उनके पति दुकान बंद कर रात को घर चले आए। सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद दुकान का ताला कटा हुआ देखा। उसके बाद दुकान के अंदर जाने के बाद पता चला कि दस टन छड़, तीन सौ बोरी सीमेंट, काला तार व कांटी, एक लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरा का सारा सामान एवं गल्ले में रखा नगद 1750 रुपया समेत कुल आठ लाख रुपये का संपत्ति अ...