रीगा पुलिस ने चोरी कांड का किया खुलासा, दो दर्जन मोबाइल व 4.93 लाख रुपये के साथ दो गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जून 17 -- रीगा। थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर पंचायत अंतर्गत नजरपुर गांव में शनिवार रात हुई चोरी की घटना का रीगा पुलिस ने खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के मोबाइल फोन, नेपाली और भारतीय मुद्रा समेत लाखों रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, नजरपुर गांव में शनिवार की रात धर्मेंद्र राय, सुरेश राय, बिल्टू राय, प्रमोद महतो, बुधन महतो और भोला पासवान के घरों में चोरों ने धावा बोल दिया था। इस दौरान मोबाइल फोन और नकदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई थी। चोरी के दौरान ग्रामीणों ने एक संदिग्ध चोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कर थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में गिरफ्तार चोर ने अपने सहयोगियों और चोरी के सामान के संबंध में महत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.