सीतामढ़ी, मई 7 -- रीगा। सीतामढ़ी-रक्सौल रेल खंड पर रीगा रेलवे स्टेशन से पूरव कपरौल गांव के समीप एक युवक का शव रेलवे ट्रेक के समीप मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी है। सूचना पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण की भीड़ घटना स्थल पर लग गई। जानकारी के अनुसार एक माल गाड़ी पश्चिम की तरफ गई और कुछ देर बाद आते-जाते लोगों ने एक युवक के शव को देखा। मृतक की पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के रामपुर टोला निवासी मोहमद यूनिस के 25 वर्षीय पुत्र नेक मोहमद के रूप में की गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टयां शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रेन के झटके लगने से युवक की मौत हुई है...