बक्सर, अप्रैल 9 -- बोले विधायक निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त हुए सदर विधायक रि-एडमिशन के नाम पर किया जा रहा आर्थिक शोषण बक्सर, हमारे संवाददता। निजी स्कूल में रि-एडमिशन, कॉपी-किताब, ड्रेस के नाम पर अभिभावकों के आर्थिक शोषण का सदर विधायक आनंद मिश्र ने विरोध किया है। सदर विधायक ने डीएम साहिला को निजी स्कूलों में हो रहे आर्थिक शोषण को रोकने के लिए पत्र भेज भेजा है। इसके साथ ही शिकायत निवारण सेल के गठन करने को कहा है। भेज गये पत्र में सदर विधायक ने कहा कि लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है कि निजी स्कूल छात्रों को निर्धारित विशिष्ट दुकानों से यूनिफॉर्म, पुस्तकें, कॉपी व अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने का दबाव बना रहे है। निर्धारित दुकान से सामग्री खरीदने के दबाव देने का दूसरा पहलु यह भी सामने आ रही है कि दुकानदार मनमानीपूर्ण अधिक दाम पर सामग्री बेच...