रांची, फरवरी 17 -- रांची। एसीबी की अदालत ने मंगलवार को रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के डांडू एवं भड़गांव पंचायत के पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद 13 फरवरी को आदेश सुरक्षित रख लिया था। एसीबी ने उसको 26 दिसंबर को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में है। बागवानी योजना के लाभुक कृष्णा उरांव से मस्टर रोल जेनरेट करने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। पीड़ित लाभुक द्वारा रिश्वत की मांग को लेकर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...