नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट बुलाने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा हो गए हैं। दोनों को दिल्ली की एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शांति न भंग करने की शर्त पर रिहा कर दिया। बाहर आने के बाद सीजेपी के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली पुलिस और सरकार पर जमकर हमला बोला। हालांकि, दास को डर भी सता रहा है कि दिल्ली पुलिस उनके फोन की हैकिंग भी कर सकती है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि हिरासत के दौरान उनका मोबाइल फोन ले लिया गया था और आशंका जताई कि शायद उसे हैक भी कर लिया गया। उसमें कुछ बाहर से कुछ सबूत भी डाला जा सकता है। रिहा होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सौरव दास ने कहा, ''हमारे फोन सीज क...