मऊ, फरवरी 12 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में बुधवार की सुबह शार्ट सर्किट से एक मजदूर के रिहायशी मड़ई में आग लग गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को बुझाया। लेकिन जब तक आग बुझा पाती तब तक मड़ई में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। सिकंदरपुर निवासी मजदूर भग्गन राम पुत्र रामसकल राम का परिवार एक रिहायशी मड़ई में निवास करता है। प्रतिदिन की भांति बुधवार की सुबह परिवार के लोग अपने कार्यों में व्यस्त थे। इस बीच बिजली की शार्ट सर्किट से मड़ई में आग पकड़ लिया। यह देख परिजन बाहर भागे और शोर मचाना शुरु कर दिया। जब तक लोग जुटते और कुछ कर पाते तब तक मड़ई धू-धू कर जलने लगी। मड़ई में गई बिजली को काटने के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। ...