जौनपुर, जून 25 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों पर पड़ोस के रिहायशी मड़हे में मंगलवार की देर रात में आगलगी की घटना को अंजाम देने का आरोप है। जिसमें दो छप्पर में रखा खाद्य सामाग्री जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इटौरी गांव निवासी नन्हकू गौतम का एक सप्ताह पूर्व पड़ोसी लोगों से भू-विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें नन्हकू गौतम समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए थे। परिवार पर हमला करने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पड़ोसियों ने मंगलवार की आधी रात के बाद रिहायशी मड़हें में आग लगा दी। उस दौरान परिवार घर के बाहर सोया था और उनके दो मड़हे में आग लगा दी गई, जिससे उसमें रखे कपड़े बर्तन खाद्यान्न और अन्य सा...