प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के रानीपुर गांव में सोमवार देर रात एक रिहायशी छप्पर में अचानक आग लग जाने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने में एक युवक झुलस गया। रानीपुर निवासी नन्द लाल गुप्ता के आवासीय छप्पर में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। छप्पर में रखा घरेलू सामान जलने लगा। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। तब तक सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग बुझाने के दौरान गांव निवासी शिव प्रसाद वर्मा झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल भेजा। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। मामले में ...