जौनपुर, अप्रैल 25 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित करौर गांव में शुक्रवार की दोपहर एक गरीब परिवार का आशियाना आग की भेंट चढ़ गया। रिहायशी छप्पर में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।जिसमें रखा बाइक समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। करौर गांव निवासी दयाशंकर मिश्रा के छप्पर नुमा आवास में दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा और भीषण गर्मी के चलते आग ने पल भर में पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। परिजन और पड़ोसियों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन हवा के झोंकों के आगे सब बेबस नजर आए। यह भी पढ़ें- पुरनहिया में चार घर जले सामान राख, पशु झुलसे जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। आग की चपेट में एक मोटरसाइकिल, गेहूं-चावल और गृहस्थी का सारा सामान जल गया। दयाशंकर मि...