जौनपुर, जून 19 -- खुटहन। गुलरा बजरडीहा गांव में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। गांव निवासी राजेश निषाद के रिहायशी छप्पर में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते काफी चीजें जल गईं। आग की चपेट में आकर चार रिहायशी छप्पर जल गए तथा उनमें रखा हजारों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान राख हो गया। हादसे में चार बकरियां भी जलकर मर गईं। आग लगने से परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रमेश सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...