देहरादून, अप्रैल 3 -- देहरादून। पटेल नगर (पश्चिम) के वार्ड-44 की पार्षद डोली रानी मोहन ने सहारनपुर रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में खुली शराब की दुकान को हटाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पार्षद ने बताया कि रॉयल पेट्रोल पंप और पंजाब नेशनल बैंक के समीप आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने से स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों का निकलना दूभर हो गया है। दुकान के आसपास अवैध रूप से पानी और नमकीन के खोखे खुल गए हैं, जहां दिन-रात शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे क्षेत्र में अराजकता, गंदगी और आए दिन झगड़े की स्थिति बनी रहती है। पार्षद ने जनहित में इस दुकान को तत्काल आबादी क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है। इस दौरान पूर्व पार्षद गोविंद मोहन सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...