नई दिल्ली, जनवरी 11 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कालकाजी इलाके में शनिवार देर रात एक रिहायशी इमारत में आग लग गई, जिसमें इमारत की चौथी मंजिल पर मौजूद सात लोग फंस गए। पड़ोसियों ने धुआं और लपटें देख तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची कालकाजी थाना पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए लोगों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि 65 वर्षीय बिमला, 37 वर्षीय गिरीश, 32 वर्षीय प्रतिभा, 12 वर्षीय यश्वी, 38 वर्षीय शुभम समेत दो अन्य लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि दमकल गाड़ियां देर से...