रिहान हत्याकांड में तीन सगे भाइयों को उम्रकैद
संभल, अगस्त 8 -- रोटी देने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी खेल में बदल गया। तीन आरोपियों ने तंदूर पर रोटी बना रहे रिहान के साथ मारपीट की और सलमान ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती रिहान की उपचार के दौरान मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए भागते समय पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर दी। करीब पांच साल पुराने इस मामले में अदालत ने सगे भाईयों को सलीम उर्फ पुतला, जावेद और सलमान को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं पुलिस पर फायरिंग और चोरी की बाइक रखने के मामले में सलमान व सलीम को अलग-अलग सजा दी गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। अदालत ने दोषियों को आजीवन कारावास के साथ एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.