बरेली, मार्च 27 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। जेल से रिहा होने के बाद मुख्य गेट के बाहर एक अपराधी ने रील बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। इस रील को एक्स पर पुलिस अधिकारियों से शेयर करके कार्रवाई की मांग की गई है। बिथरी चैनपुर क्षेत्र स्थित केंद्रीय कारागार-2 की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक अपराधी जेल के मुख्य द्वार से निकलने के बाद दबंग स्टाइल में आगे आते हुए रील बनवा रहा है। यह रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इसे एक्स पर पोस्ट करके पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.