सिद्धार्थ, अप्रैल 24 -- लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के महदेइया टोला बगहीडीह सड़क के पास एक रिहाइशी झोपड़ी में गुरुवार को शाम में करीब छह बजे आग लगने से जल गई। जब तक लोग आग बुझाते घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। बगही सड़क के पास मधुनी पत्नी मत्तन की रिहाइशी झोपड़ी थी। उसमें वह बहु व दो छोटे बच्चों के साथ रहती थी। रोज़ी रोटी के लिए बेटा बाहर है। पति का देहांत हो चुका है। जिस समय घटना हुई परिवार के सारे सदस्य गांव में एक शादी समारोह में गए थी। आग लगते ही ऊंची-ऊंची पलटें उठने लगी। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- बघवा नाला में आग की भेंट चढ़ीं 25 झुग्गियां जब तक आग पर काबू पाते घर का सारा साामन जल गया। सूचना पर लोटन पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल डीके सरोज ने बताया कि जांच होने के बाद आग लगने का कारण पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्ता...