सोनभद्र, मई 5 -- अनपरा,संवाददाता। चालू गर्मियों में भी रिहन्द-ओबरा जलविद्युत गृहों से प्रदेश को भरपूर बिजली मिल रही है। बीते साल मानसून में झमाझम बारिश से भरे रिहन्द जलाशय का पांच मई को भी जलस्तर 852 फीट होना इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक बीते साल से दो फीट अधिक जलस्तर को देखते हुए पीक आवर्स में दोनों जलविद्युत गृहों से उत्पादन जारी है। नतीजतन 300 मेगावाट के रिहन्द जलविद्युत गृह ने अप्रैल माह में 36.83 मियू बिजली पैदा की जो बीते साल से 217 प्रतिशत रही। 99 मेगावाट के ओबरा जलविद्युत गृह से भी 16.59 मियू उत्पादन हुआ है जो बीते साल अप्रैल से लगभग 217 प्रतिशत रहा है। तीन माह में मानसून आने से पूर्व दोनों जलविद्युत गृहों से इस दौरान भरपूर बिजली पैदा करने की योजना यूपीएसएलडीसी की है जिससे कि मानसून से पूर्व जलाशय को बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.