सोनभद्र, मार्च 18 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के डडिहरा गांव के टोला सोढ़ो में मंगलवार की शाम रिहंद डैम में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। वह शाम को डैम में नहाने के लिए गई थी और नहाते समय डूब गई।म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडिहरा गांव के टोला सोढ़ो निवासी 45 वर्षीय किरन पत्नी शिवनाथ मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित रिहंद डैम में स्नान करने गई थीं। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जबकि उनका पति पशु चराने जंगल गया हुआ था। गांव का एक युवक वहां से गुजर रहा था, तो उसने महिला का शव पानी में उतराया देखा। उसने तत्काल महिला के परिजनों को सूचना दी। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणो की भीड़ मौके पर जुट गयी।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से महिला को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.