रिहंद डैम का पानी आने से सोन नदी का जलस्तर बढ़ा
गढ़वा, अगस्त 21 -- केतार, प्रतिनिधि। रिहंद डैम द्वारा छोड़े गए पानी से सोन नदी पूरे उफान पर है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के अनुसार सोन नदी के जलग्रहण क्षेत्रों ( कैचमेंट एरिया) और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रिहंद डैम और अन्य जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। उसके चलते सोन नदी और उससे जुड़े निचले इलाकों में पानी की आवक बढ़ गई है। सोन तटीय इलाकों में संभावित बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। प्रशासन द्वारा सोन तटीय इलाकों में निवास कर रहे लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने और जान माल की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई है। समाचार लिखे जाने तक सोन नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि जारी है। सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रखंड अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.