देहरादून, जून 17 -- प्रशासन और नगर निगम की मुहिम रंग लाई तो रिस्पना नदी जल्द कचरामुक्त हो सकेगी। प्रशासन रिस्पना के पुनरुद्धार को लेकर सख्त है। डीएम डा. आशीष चौहान के निर्देश पर 12 जेसीबी मशीनें एवं 15 डंपरों को सफाई व कचरा उठाने के लिए लगाया गया है। डीएम चौहान ने रिस्पना नदी में चल रहे सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। बुधवार को डीएम डा.आशीष चौहान, महापौर सौरभ थपलियाल, मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय राजीव नगर क्षेत्र से रिस्पना नदी में चल रहे सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- डीएम डॉ चौहान ने रिस्पना का किया निरीक्षणसफाई कार्यों की प्रगति डीएम चौहान, मेयर थपलियाल ने मौके पर सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम ...