बोकारो, जनवरी 29 -- बोकारो वरीय संवाददाता बोकारो व्यवसायिक प्लॉट होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में दायर रीट याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बीएसएल की ओर से जारी 25 फरवरी 2025 के नोटिस पर रोक लगा दी है। उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा है कि संगठन की ओर से रिस्ट्रिक्टेड ट्रेड को लेकर याचिका दायर की गई थी। उन्होंने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट की ओर से सभी सेक्टर मार्केट व सिटी सेंटर के लीज होल्डर्स दुकान,एवं लाइसेंस की दुकान से रिस्ट्रिक्टेड ट्रेड परिवर्तन के लिए पॉलिसी बनाने की बात कही थी। जिसमें सभी व्यवसायियों से आवेदन पत्र ,शुल्क जमा करने व नहीं करने पर विलंब शुल्क वसूलने की बात कही है। जिसके खलाफ दायर याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इसके कार्यवन्यन पर रोक लगा दी है। कहा ह...