बांदा, जून 21 -- नरैनी(बांदा)。 तहसील क्षेत्र के रिसौरा गांव में खेत की जुताई के दौरान विशालकाय शिवलिंग मिला है। जिसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। तहसील क्षेत्र अंतर्गत रिसौरा गांव में रविवार को किसान दुर्गेश तिवारी अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का कल्टीवेटर जमीन के भीतर दबे एक बड़े पत्थर में फंस गया। पहले इसे सामान्य पत्थर समझकर खुदाई शुरू की गई, लेकिन खुदाई के दौरान वहां से शिवलिंग निकलने पर सभी आश्चर्यचकित रह गए। गांव के रामभद्र, उमेश सिंह, रमाशंकर, अनुज, गौतम, रामसेवक, नंदू महिपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शिवलिंग काफी प्राचीन प्रतीत हो रहा है। ग्रामीण इसे ईश्वर की कृपा और क्षेत्र के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं। किसान दुर्गेश तिवा...