सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। मंगलवार को शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से हड़कंप मच गया। एक घटना दिल्ली रोड स्थित रिसोर्ट में हुई, दूसरी घटना बैंक शाखा में हुई। दोनों ही जगह समय रहते हालात संभाल लिए गए और बड़ा नुकसान टल गया। दिल्ली रोड पर चल रहे गैस पाइपलाइन के काम के दौरान एक रिसोर्ट के पास अचानक गैस रिसाव होने लगा। उसी समय आसपास कूड़ा जल रहा था। गैस ने आग पकड़ ली और लपटें उठने लगीं। कर्मचारियों ने तुरंत फायर सिलेंडर उठाए और आग बुझाने में जुट गए। कुछ मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। दमकल टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रण में आ चुकी थी। जहां पाइपलाइन खत्म हो रही थी, वहां सुरक्षा उपकरण नहीं लगे थे। रिसोर्ट प्रबंधन का कहना है उनकी जानकारी के बिना पाइपलाइन बिछाई गई। संबंधित कंपनी के अधिकारियों का कहना है सभी काम ...