मथुरा, मार्च 8 -- मथुरा। थाना कोसीकलां के अंतगत हाइवे पर मैगसोंस रिसोर्ट के सामने एक कार पलट गयी और उसमें आग लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुला कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी छह लोग सुरक्षित उतर गये। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कार सवार छह युवक मथुरा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। हाइवे पर गांव अजीजपुर के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी और उसमें आग लग गयी। इसके चलते कार सवारों में चीखपुकार मच गयी। गनीमत रही कि कार सवार सभी खिड़की खोल कर सुरक्षित बाहर निकल आये। गाड़ी में आग लगने से वाहन जहां के तहां रुक गये। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।थाना प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां राज कमल सिंह ने बताया कि गाड़ी में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने कार को एक ओर हटवाकर या...